ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार : मानिकपुर जीआरपी ने बरामद किया चोरी का सामान, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार : मानिकपुर जीआरपी ने बरामद किया चोरी का सामान, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

मानिकपुर जीआरपी ने मंगलवार को ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के दो फोन बरामद हुए। मानिकपुर में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने को अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मानिकपुर जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चारी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के 2 मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर चार पर एक संदिग्ध खड़ा है। इस पर वह एसआई प्रेम प्रकाश दीक्षित, हेड कांस्टेबल इकरार अहमद, एसआई जय प्रकाश और कांस्टेबल संतोष कुमार प्लेटफार्म पर पहुंचे। घेराबंदी कर जीआरपी ने संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम छैल बिहारी  पुत्र देवी शंकर बिंद निवासी प्रयागपुर बताया। ट्रेन में सो रहे यात्रियों का सामान व फोन चोरी करता है चोरी
तलाशी में उसके पास से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी छैल बिहारी ने बताया कि चलती ट्रेन व स्टेशनों में सो रहे यात्रियों का सामान व फोन चोरी करता है। इसके बाद चोरी के सामान को कम दामों पर बेच देता था। जीआरपी ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया