चित्रकूट में चोर गिरफ्तार: कई जिलों में घटनाओं को दे चुका है अंजाम, 6 चोरियों का हुआ खुलासा

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में चोर गिरफ्तार: कई जिलों में घटनाओं को दे चुका है अंजाम, 6 चोरियों का हुआ खुलासा

चित्रकूट पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर किया है। उसके द्वारा की गई 6 चोरियों का खुलासा किया है साथ ही नगदी और जेवर बरामद किया है। उसके कब्जे से चोरी के 25000 नगद जेवरात मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में कबूल किया जुर्म जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने जानकारी देते हुए.बताया कि गिरफ्तार किए गए चोर शिव बली उर्फ रामबली निषाद पुत्र राजकुमार निवासी मनवार थाना मऊ, चित्रकूट का निवासी है।सामान और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चोर ने आधा दर्जन चोरियों का भी खुलासा किया है। प्रयागराज में दर्ज हैं 8 मुकदमे
चोर के पास से 25000 नगद लगभग 5 लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी की मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। रैपुरा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शातिर चोर के खिलाफ बांदा चित्रकूट और प्रयागराज में 8 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं। यह चोरी की घटनाओं में चार बार जेल भी जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना