यातायात प्रभारी द्वारा 02/04 पहिया एवं स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट यातायात प्रभारी द्वारा 02/04 पहिया एवं स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का किया पेण्डिंग ई-चालान आज दिनाँक-25.06.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अतुल शर्मा के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलायमान रखने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शीतला प्रसाद पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी श्री योगेश कुमार यादव एवं उनकी टीम द्वारा 02/04 पहिया एवं स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, ओवरलोड सवारी, प्रेशर हॉर्न ओवर स्पीड, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट एवं स्कूली वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स, आग बुझाने वाला सिलेण्डर, फिटनेस की चेकिंग की गयी। यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल/हेडफोन का प्रयोग न करने, धीमी गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट/ सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करने हेतु बताया गया एवं वाहन चालको एवं आम जनमानस को यातायात नियम संबंधी हैंड बिल वितरित किए गए एवं यातायात नियमों को पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट सीट बेल्ट, 03 सवारी, ओवरस्पीड, प्रेशर हॉर्न, बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाहनों का पेण्डिग ई-चालान किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना