चित्रकूट में बड़ा अखाड़ा खोही में महंती' का विवाद: महंत श्यामदास SP अतुल शर्मा से मिले, कहा- शशि बिंदु से उनकी जान को खतरा

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में बड़ा अखाड़ा खोही में महंती' का विवाद: महंत श्यामदास SP अतुल शर्मा से मिले, कहा- शशि बिंदु से उनकी जान को खतरा

चित्रकूट का बड़ा अखाड़ा खोही महंती को लेकर हमेशा विवादों में रहा है। यहां के महंत श्यामदास में SP अतुल शर्मा से मिलकर अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, कल्याण दास के निधन के बाद सभी संत-महंतों की मौजूदगी में श्यामदास बड़ा अखाड़ा के महंत बनाए गए थे। अब यहां महंती को लेकर फिर से मामला तनाव पूर्ण दिख रहा है। शशि बिंदु नाम का व्यक्ति महंती का दावा कर रहा है। उसका कहना है कि कल्याणदास निधन के पहले मुझे महंत घोषित किया था। गुरुवार को शशि बिंदु ने अपने दल-बल के साथ बड़ा अखाड़े खोही में धावा बोल दिया था। बड़ा अखाड़ा में महंत से घंटों अखाड़ा परिषद पर बहस हुई। अखाड़ा में मौजूद महंत श्यामदास ने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडे ने पहुंचकर मामला शांत कराया श्यामदास ने बताया, शशि बिंदु अपराधी किस्म का आदमी है। इसके साथ आए व्यक्ति प्रेमचंद सहित कई अपराधी व पुलिस के गिरफ्त से फरार हैं। शशि बिंदु के खिलाफ प्रयागराज, कौशांबी, आजमगढ़ में मुकदमा दर्ज है। दिसंबर 2021 में बड़े अखाड़ा के महंत कल्याण दास का निधन हो गया था। निधन के बाद उनके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें अखाड़े की पूरी संपत्ति गुरु गोरखनाथ पीठ
को अधिकृत लिखा थी। उसमें महंत कल्याण दास ने लिखा था कि मैं मानसिक प्रताड़ित किया जाता हूं। तत्कालीन महंत ने मरने के 8 दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। श्यामदास ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सदर सीओ शीतला प्रसाद पांडे को दी है। इस मामले में शीतला प्रसाद पांडे ने कहा, मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना