मानिकपुर में वाटर कूलर खराब होने पर भड़के डीआरएम: प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य को देखा, खंभे में लगे फर्राटा पंखे को ऊंचाई पर लगाने का दिया निर्देश

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में वाटर कूलर खराब होने पर भड़के डीआरएम: प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य को देखा, खंभे में लगे फर्राटा पंखे को ऊंचाई पर लगाने का दिया निर्देश

प्रयागराज के डीआरएम मोहित चंद्रा ने सोमवार को अचानक मानिकपुर जंक्शन पहुंचे। स्टेशन पर डीआरएम के बिना किसी सूचना के पहुंचने पर अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा। निरीक्षण के दौरान वाटर कूलर खराब होने पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई। ढाई घंटे के बाद डीआरएम मोहित चंद्रा मानिकपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गये। रेलवे कॉलोनी की निरीक्षण करते ही आरएम मोहित चंद्रा मानिकपुर जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण सोमवार को दोपहर बाद बगैर सूचित किये अपनी निजी इनोवा कार से अचानक मानिकपुर पहुंचे डीआरएम मोहित चंद्रा ने प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य को देखा है। 

प्लेटफार्म न. 3 पर खंभे में लगे फर्राटा पंखा नीचे होने पर उसे ऊंचाई पर लगाने का निर्देश दिया। प्लेटफार्म न.1 से 4 जाने के लिए लिफ्ट लगाये जाने के स्थल का निरीक्षण किया। वाटर कूलर खराब होने पर लगाई फटकार इसके अलावा रनिंग रूम, पार्सल घर सामान्य टिकट और आरक्षण टिकट घरों और वेटिंग हाल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही खानपान सामग्री के स्टॉल की जांच की। इसके बाद रेलवे कॉलोनी जाकर कालोनी का निरीक्षण किया। रेलवे चिकित्सालय का वाटर कूलर खराब होने पर संबंधितों को फटकार लगाई और तुरंत दुरुस्त करने को कहा। रेलवे कॉलोनी से जुड़े सभी रास्तों को बंद करने का निर्देश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया