चित्रकूट में नगर पालिका ने चलाया आपके द्वार कार्यक्रम: अध्यक्ष ने घर-घर जाकर लोगों से किया संवाद, समस्याओं का जल्द होगा समाधान
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में नगर पालिका ने चलाया आपके द्वार कार्यक्रम: अध्यक्ष ने घर-घर जाकर लोगों से किया संवाद, समस्याओं का जल्द होगा समाधान
चित्रकूट में नगर पालिका ने चलाया आपके द्वार कार्यक्रम चित्रकूट प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की मंशा को साकार करने के लिए नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी के चेयरमैन शनिवार को नगरपालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विस्तारित क्षेत्र बलदाऊ गंज क्षेत्र के गोल तालाब सुबह पहुंचकर साफ सफाई अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की है। नगर पालिका को लेकर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष को देख क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता जताई। चेयरमैन ने नियमित साफ-सफाई कराने के लिए सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला और हर विद्युत पोल में रोड लाइट लगाने के लिए प्रकाश निरीक्षक असरफ को निर्देश दिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष हर गली में द्वार द्वार पहुंच कर वहां के लोगों से संवाद किया। समस्याओं को जाना कहा कि अब यहां के लोगों को भी शहर जैसी मूलभूत सुविधाएं नगर पालिका से मिलेंगी। देर कुछ जरूर लग सकती है, क्योंकि विस्तारित क्षेत्र बहुत बड़ा है। सड़कों पर ना फेंके सड़कों का कचरा अभी संसाधनों की कमी है, फिर भी सीमित संसाधनों में अधिकतम जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साफ सफाई में नगरपालिका का सहयोग करें। घर का कूड़ा करकट सड़क पर या नालियों में न फेंके। बरसात के पहले हर नाला नाली की सफाई करा दी जाएगी। कुछ गलियों को भी पक्का कराया जाएगा। जल निकासी की व्यवस्था भी कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान गोल तालाब दलित बस्ती की तमाम महिलाओं ने चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता को अपने कच्चे खपरैल दिखाकर प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान बनवाने की मांग रखी। नालियों से आती थी दुर्गंध जिस पर चेयरमैन ने उन्हें डूडा विभाग से पक्का मकान दिलाए जाने का भरोसा दिया। जनसंवाद और साफ सफाई अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, कामदगिरि स्वच्छता समिति के महासचिव समाज सेवी शंकर प्रसाद यादव, स्वच्छता प्रभारी शिवा कुमार, सफाई नायक जावेद सिद्दीकी, महफूज, सुनील कुमार, शारदा प्रसाद तिवारी, विजय कुमार सहित लगभग 80 सफाई कर्मि मौजूद रहे। नगर पालिका विस्तारित क्षेत्र गोल तालाब पंडित दीनदयाल नगर की नालियों का कचरा बाहर निकाल कर जल निकासी की व्यवस्था की जहां पर नाली जाम थी या लोगों द्वारा अतिक्रमण करके जल निकासी की व्यवस्था ठप कर दी थी। वहां पर चेयरमैन ने जेसीबी मशीन से तत्काल नाली खुदवा कर जल निकासी की व्यवस्था कराई है। जहां वर्षों से नालियों में कचरा बज बजा रहा था दुर्गंध आ रही थी ।
Comments
Post a Comment