मऊ में अवैध अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई: एसडीएम नवदीप शुक्ल बोले- अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में अवैध अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई: एसडीएम नवदीप शुक्ल बोले- अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई
मऊ तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और क्षेत्राधिकारी व्यापारियों के सुबोध गौतम ने आज व्यापारियों और दुकानदारों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। बस स्टैंड में सड़क पर ठेलिया लगाने वालों से अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए हैं। दुकानदारों से कहा कि वह अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दुकान के सामने कूड़ा नहीं फैलाने और दुकान में डस्टबिन रखने की हिदायत भी दी। किसी प्रकार के वाहन हाईवे पर खड़ा नहीं करने के भी निर्देश दिए।नगर पंचायत ईओ राम आशीष वर्मा और थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा भी मौजूद
रहे। नगर पंचायत क्षेत्र के भी अलग की ग्राम पंचायतों में और बस स्टैंड पर किया गया अवैध कब्जा हटाया जाए। चाहे बरगढ़ हो चाहे लालता रोड हो रामनगर हो अन्य जगहों में भी मऊ कस्बे में जो भी स्टैंड होंगे, उसमें अवैध कब्जा हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण की वजह से आए दिन हादसा होता रहता है। लंबा जाम भी लगता रहता है।
Comments
Post a Comment