आज दिनांक 25 मई 2022 को समाजवादी पार्टी जनपद चित्रकूट द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि मा लोकप्रिय विधायक अनिल प्रधान ने चल रहे विधानसभा सत्र में सदन पटल पर सदर विधानसभा चित्रकूट सहित पूरे जनपद की जनहित की समस्याओं को माननीय सदन सहित जनविरोधी योगी सरकार और माननीय मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया।
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आज दिनांक 25 मई 2022 को समाजवादी पार्टी जनपद चित्रकूट द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि मा लोकप्रिय विधायक अनिल प्रधान ने चल रहे विधानसभा सत्र में सदन पटल पर सदर विधानसभा चित्रकूट सहित पूरे जनपद की जनहित की समस्याओं को माननीय सदन सहित जनविरोधी योगी सरकार और माननीय मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया।
आज माननीय सदर विधायक अनिल प्रधान अपने जिस वेवाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं उसी अंदाज में खचाखच भरे सदन मेंआधा दर्जन याचिकाओं को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न समस्याओं जैसे प्रतिवर्ष वन विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में लाखों पेड़ लगाए जाना और फिर गर्मी में सूख जाना प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया जाना, वन विभाग के पास कोई ठोस योजना का ना होना रखरखाव की समुचित व्यवस्था ना होना, ग्राम सभा भैसौधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, ग्राम पंचायत खमरिया के मजरे कुलुहा माफी में विद्युतीकरण और ग्राम पंचायत रेहूंटा और मकड़ी के लोगों को आवागमन के लिए पयस्वनी नदी पर पुल निर्माण, बालिकाओं के पठन-पाठन हेतु ग्राम सभा मऊ बा में बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण या फिर चित्रकूट की जीवन रेखा कहीं जाने वाली मां मंदाकिनी का गर्मी के दिनों में सुख जाना और आधा सैकड़ा गांव के लोगों के लिए पेयजल का बड़ा संकट खड़ा होना के संबंध में पूरे माननीय सदन को अवगत कराया ।
Comments
Post a Comment