चित्रकूट में जच्चा-बच्चा की मौत: जिला अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नहीं है तैनाती, प्रसव के बाद दोनों की बिगड़ी थी हालत

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में जच्चा-बच्चा की मौत: जिला अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नहीं है तैनाती, प्रसव के बाद दोनों की बिगड़ी थी हालत

 चित्रकूट जनपद में जिला अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी मोहल्ले की गर्भवती सीमा का प्रसव सोमवार को देर शाम घर पर हो गया था। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के ना होने की वजह से इलाज नहीं हो सका। इससे जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि सीमा की यह पहली डिलीवरी थी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल होने के चलते घर पर ही डिलीवरी कराने का निर्णय लिया था। दोनों की हुई मौत देर शाम सीमा के प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां प्रसूति रोग डॉक्टर ना होने की वजह से इलाज के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। पूर्व में भी कई प्रसूता महिलाओं की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमे ने जिला अस्पताल में कोई प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती नहीं की है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उसकी मौत घर पर ही हो गई थी। अस्पताल मौत के बाद परिजन लेकर आए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना