मऊ के हटवा गांव में लगी आग: 4 लोगों की घर-गृहस्थी जलकर राख, मुआवजे की मांग

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ के हटवा गांव में लगी आग: 4 लोगों की घर-गृहस्थी जलकर राख, मुआवजे की मांग

मऊ तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत हटवा गांव में आग लगने से चार लोगों की घर गृहस्थी राख हो गई। ये सभी आपस में एक ही परिवार के हैं। आज हटवा निवासी बुधिया पत्नी सिद्धगोपाल, बब्बू पुत्र शिवकुमार और घनश्याम व राजाराम पुत्र सिद्धगोपाल के घरों में आग लग गई। इससे इनका सामान और घर नष्ट हो गए। आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी है। अग्नि पीड़ितों के लिए मऊ उपजिलाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा भोजन और कपड़ों की व्यवस्था कराई गईं। इस मौके पर मऊ तहसीलदार शशिकांत मणि और मऊ थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच करके उसका ब्योरा तैयार करके उनको आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से हर संभव मदद प्रयास किया जाएगा। उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। आग पर काबू ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया फिर भी घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर वालों का रो-रो का हुआ बुरा हाल है। ग्रामीण और फायर विकेट की मदद से आग पर काबू पाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया