चित्रकूट में सड़क हादसे में 2 की मौत: अलग - अलग थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल; रिटायर्ड दरोगा सहित 2 की मौत

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में सड़क हादसे में 2 की मौत: अलग - अलग थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल; रिटायर्ड दरोगा सहित 2 की मौत

चित्रकूट में आज हुई अलग - अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कौशांबी के सराय अकिल तिलहा पुरवा निवासी तेज नारायण पुत्र महावीर अपनी भांजी के बरीक्षा कार्यक्रम में भांजे धर्मेंद्र को लेकर रामनगर गया था। वहां से वापस आते समय तेज रफ्तार लोडर ने टक्करमार दी, जिससे दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तेज नारायण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके भांजे धर्मेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रिफर कर दिया गया है, जिसका इलाज प्रयागराज के स्वरूप रानी हॉस्पिटल में चल रहा है। धर्मेंद्र के छोटे भाई महेंद्र ने बताया, मामा को भांजी की शादी करनी थी, जिसकी शादी के लिए मामा ने ही रामनगर में
लड़के की तलाश की थी और उसके बरीक्षा में गए थे। उन्होंने बताया कि मामा को ही कन्यादान लेना था। मामा की शादी नहीं हुई थी। तो मामा ने बोला था कि मैं इस लड़की की शादी करूंगा और इसका कन्यादान लूंगा। सीमा की शादी के लिए मामा हर एक इंतजाम करने में जुटे थे। इसी क्रम में मऊ थाना क्षेत्र के छिवलाहा गांव का रिटायर्ड दरोगा वृंदावन पुत्र धर्म नारायण गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने सड़क पर प्रतिदिन की भांति टहल रहे थे। जिन्हें सड़क पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। जब इस बात की खबर उनके परिजनों को हुई तो उन्होंने
एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया