फीस ना देने पर दिया धमकी नहीं देंगे प्रवेश पत्र

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट फीस ना देने पर दिया धमकी नहीं देंगे प्रवेश पत्र


चित्रकूट सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बच्चों को नहीं दिया जा रहा है प्रवेश पत्र। इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटर के छात्र प्रवेश पत्र ना मिलने से परीक्षा में वंचित होने से डर रहे हैं। विद्यालय के मान सिंह पटेल,राजू विश्वकर्मा, रवि करण ने बताया कि प्रधानाचार्य राजीव पाठक मनमानी फीस वसूल रहे हैं। फीश ना देने पर धमकी दे रहे हैं कि तुमको प्रवेश पत्र नहीं मिलेगा परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। इस बात को लेकर विद्यालय परिषद में छात्र-छात्राओं ने 1 घंटे बवाल काटा है। छात्रों ने कहा कि पिछले महीने नाम काटने की धमकी दी गई थी। जिसको लेकर दर्जनों छात्र छात्रा जिला अधिकारी से शिकायत की गई थी। जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने 3 सदस्य टीम को जांच के लिए भेजा था।मान सिंह ने कहा कि अभी तक प्राचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इंटर कॉलेज के प्राचार्य राजीव पाठक के अड़ियल रवैए से सभी छात्र छात्रा परेशान हैं। जो छात्र अपनी फीस जमा करते हैं उनको रसीद भी नहीं दी जाती है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर रसीद का नाम लेते हैं तो प्रधानाचार्य नाम काटने की धमकी देते हैं। इस संबंध में सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव पाठक ने बताया कि कुछ छात्र छात्राओं की फीस नहीं जमा है।उनसे फीस मांगा जा रहा है उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्रा फीस दे दे। परीक्षा से किसी छात्र छात्रा को वंचित नहीं किया जाएगा सबको प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना