जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा किया रवाना

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा किया रवाना 


नीति आयोग के आकांक्षी जनपद कार्यक्रम अंतर्गत कृषि एवं सम्बद्ध विभागों द्वारा जनपद में संचालित
विभिन्न योजनाओं के जनसमुदाय के मध्य प्रचार प्रसार करने हेतु प्रचार वाहन को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये प्रचार वाहन जनपद के सभी पाँच विकास खण्ड में दिनांक 26-28 मार्च 2022 तक गांवों में घूमकर कृषि, उद्यान व अन्य सहयोगी विभागों की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाएंगे। इस प्रसार कार्यक्रम हेतु आईटीसी कंपनी द्वारा मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के अंतर्गत विकास सहयोगी घटक के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है । जनपद में रबी में गेहूं और चना तथा खरीफ में धान और ज्वार फसलों की आधुनिक विकसित कृषि तकनीक विषयक जागरूकता कार्यक्रम चलाकर इन फसलों के अधिक उत्पादन प्राप्त कर लाभ प्राप्त करने हेतु किसानों को प्रेरित किया जाएगा। जनपद में कृषि विभाग की संचालित योजनाओं से किसान भाई अधिक से अधिक आच्छादित हो सकें, इसके लिए यह त्रिदिवसीय जनजागरण प्रचार वाहनों के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी आर पी शुक्ल एवं पानी संस्थान के परियोजना समन्वयक टंकित कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किश्त पाने के लिए सभी पात्र कृषक ई-के.वाई.सी. 31 मार्च तक ज़रूर पूरी करा लें। ई-के.वाई.सी. केवल ऑनलाइन मोड से ही होना है, इसे कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओ टी पी को दर्ज करके आगे की प्रक्रिया पूरी करें। जिन किसान भाइयों का नम्बर किसी भी कारण से बदल गया है, उनको जन सेवा केंद्र जाकर बॉयोमेट्रिक तरीके से ई-के.वाई.सी. कराना होगा। कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाएं अथवा विकास खण्ड के राजकीय कृषि भंडार, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क करें।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया