चित्रकूट में प्रधानमंत्री आवास के पैसे की होगी रिकवरी क


CDO ने एक सप्ताह के अंदर धनराशि जमा कराने के दिए निर्देश, अपात्रों ने गलत तरीके से लिया था लाभ । चित्रकूट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहां सरकार गरीब ग्रामीणों को आवास देने का काम कर रही तो वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान व सचिव की मनमानी के चलते पात्रों को अपात्र दिखाकर व अपात्रों को पात्र दिखाकर मनमाने तरीके से आवास आवंटित किए जाते हैं। प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से वसूली की जाती है, जिसके कारण पात्र लाभार्थी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं l

सदर ब्लॉक कर्वी के ग्राम पंचायत दुगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम प्रधान व सचिव की मनमानी खूब देखने को मिली है, जहां पर अपात्र लाभार्थियों को पात्र दिखाकर मनमाने तरीके से आवास आवंटित किए गए हैं व मनमाने तरीके से आवास देने के नाम पर वसूली की गई हैl

इनको मिला आवास
ग्राम पंचायत दुगवां में जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है, वह प्रधानमंत्री आवास योजना की गाइडलाइन के विपरीत है। जिन लोगों के पास पक्का मकान व मोटरसाइकिल जैसी सुविधा है, उन लोगों को पात्र दिखाकर आवास दिया गया है। जिन अपात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है, उनमें रामप्रसाद पुत्र रामकृपाल, पप्पू पुत्र भाऊ, रामबाबू पुत्र फलगो प्रसाद, धीरू पुत्र भइयालाल, गया प्रसाद पुत्र भोगा उर्फ जुगुल किशोर, बाबू सिंह पुत्र मुन्नू , गंगादीन पुत्र रामकिशोर व निराशा पत्नी सुरेन्द्र हैं।

वहीं दूसरी ओर ग्राम रोजगार सेवक अजय कुमार ने 2 काऊ शेड का धन आहरण कर अपनी जमीन पर निर्माण करवा लिया है। सुनील व सुरेन्द्र के नाम आईडी बनाकर सरकारी धन का बंदरबाट किया है, जबकि मौके पर एक काऊ शेड ही बना है। डिसप्ले बोर्ड दिखाकर गुमराह करने का काम किया गया है, जिसकी जांच कराई जानी आवश्यक हैl

जिला प्रशासन से की गई शिकायत

ग्राम पंचायत दुगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई धांधली की शिकायत लवलेश पांडेय द्वारा मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से की गई थी, जिसमें जिलाधिकारी के आदेशानुसार ग्राम पंचायत दुगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई धांधली की जांच कराई गई थी। जिसमें परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा को आवासों की जांच की गई थी। जिसमें कई अपात्र लाभार्थियों को पात्र दिखाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था।

सप्ताह के अंदर धनराशि जमा करवाने के निर्देश

जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ने खण्ड विकास अधिकारी को पत्र जारी किया है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार अशेरी ने बताया, ग्राम पंचायत दुगवां में शासन की गाइडलाइन के विपरीत अपात्र लाभार्थियों को पात्र दिखाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने वाले लोगों से ग्राम प्रधान बृजेश कुमार गर्ग व ग्राम विकास अधिकारी कमल सिंह को रिकवरी का आदेश दिया है। एक सप्ताह के अंदर धनराशि जमा करवाने के निर्देश दिए हैं l

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया