चित्रकूट मानिकपुर के 15 मजदूरों को महाराष्ट्र से छुड़वाया गया ।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर के 15 मजदूरों को महाराष्ट्र से छुड़वाया गया ।

चौकी प्रभारी सरैंया अपनी टीम के साथ लूतूर महाराष्ट्र में जनपद के 14 कामगार मजदूरों को अवमुक्त कराया गया। 25 मार्च को थाना मानिकपुर में रामनरेश कोल पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम करौंहा थाना मारकुंडी ने प्रार्थना पत्र लिखकर शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि लड़का सुभाष और विक्रम सहित गांव के 19 अन्य लड़कों को चुन्नू दर्जी पुत्र रामलाल निवासी ग्राम रामपुर थाना मानिकपुर काम करने के लिए 02 महीने पहले लातूर महाराष्ट्र ले गये थे।

गांव के जगदीश कोल पुत्र कैलाश कोल, दिलीप कोल पुत्र भोला कोल सहित कुल सात लोग वापस आ गये, बाकि अन्य वापस नहीं आये। पूंछताछ में जगदीश कोल ने बताया कि तुम्हारा लड़का सुभाष और विक्रम सहित गांव के अन्य लोगों को लातूर महाराष्ट्र में जहां काम करते हैं वहां से आने नहीं दे रहे हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट से अनुमति प्राप्त करने के बाद चौकी प्रभारी सरैंया प्रवीण सिंह और आरक्षी अरुण यादव जनपद लातूर महाराष्ट्र जाकर शिकायतकर्ता के बेटों सहित कुल 14 मजदूरों सुभाष पुत्र रामनरेश कोल,विक्रम पुत्र रामनरेश कोल,रामऔतार पुत्र बब्बू कोल,संजय कोल पुत्र भोला कोल,मिथुन कोल पुत्र रामकेश कोल,श्रीचन्द्र कोल पुत्र श्री गणेश,अभिशेक कोल पुत्र रामगरीब,आशीष कोल पुत्र शिवप्रसाद,अभिशेक पाल उर्फ छोटुआ पुत्र जगप्रसाद,छेदीलाल पुत्र रामशर,अनूप पुत्र लंगड़ कोल,विधायक कोल पुत्र बया,शिवकुमार पुत्र खेत्तू, रोहित कोल पुत्र रामशरण, निवासी करौहा थाना मारकुण्डी को स्थानीय थाना पुलिस की मदद से कार्यस्थल से अवमुक्त कराकर आज मानिकपुर लाया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी