1 लाख 3 हजार बच्चों को पिलाई जा चुकी पोलियो ड्रॉप

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट 1 लाख 3 हजार बच्चों को पिलाई जा चुकी पोलियो ड्रॉप


चित्रकूट पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 20 मार्च को हो चुकी है। बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। जनपदवासी इसमें सहयोग करें ताकि 0 से पांच साल तक के सभी बच्चों को सौ फीसद प्रतिरक्षित किया जा सके। जनपद में लगभग 103000 बच्चों को ड्राप पिलाई जा चुकी है।यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी का। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पोलियो से ग्रसित होने पर बच्चे में अपंगता आ सकती है। बच्चों को इससे बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान कई सालों से चलाया जा रहा है।देश में सालों के पोलियो का केस नहीं मिला है। दूसरे देश में पोलियो के केस मिल रहे हैं। विदेशियों का यहाँ आना जाना रहता है, इसलिए एहतियात के तौर पर हर साल पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है।जनपद में एक लाख 75 हजार 582 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी है। 21 से 25 मार्च तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऐसे बच्चों को दवा पिलाने के लिए घर-घर पहुँच रहें हैं।घर पर 0 से पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं ताकि उन्हें शत प्रतिशत प्रतिरक्षित किया जा सके| जनपदवासियों के इस सहयोग से बच्चों को अपंगता से बचाने में मदद मिलेगी। पोलियो की दवा में किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं है । इसलिए बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना