चौकी शिवरामपुर पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्ची को 02 घण्टे के अन्दर खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी शिवरामपुर पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्ची को 02 घण्टे के अन्दर खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया


अपनी बच्ची से मिल परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चित्रकूट श्री धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन में गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शीतला प्रसाद पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी शिवरामपुर श्री राकेश मौर्य तथा उनकी टीम द्वारा गुमशुदा बच्ची को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया । उल्लेखनीय हैं कि कल दिनांक-20.03.2022 को श्री सुशील कुमार सोनी निवासी ग्राम रैपुरवामाफी चौकी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी द्वारा सूचना दी गयी कि उसकी पुत्री राधिका उर्फ रानी उम्र करीब साढ़े नौ वर्ष सायं को खेलते खेलते कही गुम हो गयी है काफी खोजबीन की गयी लेकिन मिल नही रही है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी शिवरामपुर श्री राकेश मौर्य अपनी टीम के साथ तत्काल ग्राम रैपुरवामाफी पहुंचे तथा बच्ची की खोजबीन शुरू की गयी पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए लगभग 02 घण्टे के अन्दर बच्ची को  खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया । अपनी बच्ची से मिल परिजनों के चेहरे पर  लौटी मुस्कान, चित्रकूट पुलिस को दिया धन्यवाद ।

पुलिस टीम:
1. चौकी प्रभारी शिवरामपुर श्री राकेश मौर्य
2. मुख्य आरक्षी शिवनरेश द्विवेदी
3. आरक्षी अरविन्द सोनी
4. आरक्षी प्रकाश मिश्रा 
5. आरक्षी सोनू
6. आरक्षी हिमांशु
7. महिला आरक्षी आकांक्षा 
8. महिला आरक्षी शिल्पी

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना