चित्रकूट में घर से सब्जी लेने जा रहे चाचा-भतीजे को एक चार पहिया गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में घर से सब्जी लेने जा रहे चाचा-भतीजे को एक चार पहिया गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस टक्कर मारने वाली चार पहिया गाड़ी की तलाश में जुटी है।
घर से सब्जी लेने गए थे दोनों
बता दें, पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा कादरगंज गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र रामकरण यादव (25) अपने भतीजे के साथ सुनील पुत्र राम भवन (20) के साथ आज सुबह घर से सब्जी लेने जा रहा था। सुनील कुमार का 14 फरवरी को बरीक्षा था। दोनों चाचा-भतीजे घर आए मेहमानों के लिए सब्जी लेने सब्जी मंडी जा रहे थे। जैसे ही मंदाकिनी पुल के पास पहुंचे तभी कर्वी की तरफ से शिवरामपुर की ओर जा रही तेज चार पहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद सुनील ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों ने पी रखी थी शराब
डॉक्टरों ने बताया, दोनों की रिपोर्ट में अल्कोहल की मात्रा अधिक पाई गई है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील के चाचा सुनील ने बताया, सुनील जबरदस्ती बड़ी पुलिया में शराब की दुकान में बैठा लिया है और शराब पिलाया है फिर बोला कि सब्जी लेकर चलेंगे। शराब पीने के लिए पैसे कम पड़ गए तो हेलमेट गिरवी रख दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया, टक्कर मारने के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Comments
Post a Comment