चित्रकूट में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

चित्रकूट में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीतापुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत परिक्रमा मार्ग बरा हनुमान मंदिर के पास राधा देवी पत्नी शिव कुमार (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पति-पत्नी दोनों परिक्रमा मार्ग पर दुकान रख कर अपना जीवन-यापन करते थे। बीती रात पति कुछ सामान लेने जिला मुख्यालय चला गया था। जब वह लौट के वापस आया तो कमरे के दरवाजे बंद थे।

उसने आसपास वालों को बुलाया और कमरे में लगे रोशनदान से देखा तो उसकी पत्नी राधा फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई। इस बात की सूचना शिवकुमार ने स्थानीय चौकी सीतापुर में दी। मौके पर पुलिस ने आकर दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के 2 बेटियां हैं

राधा की शादी 2018 में रामायण मेला में सामूहिक विवाह में संपन्न हुई थी। राधा के भाई सुशील ने अपनी बहन के ससुराल वालों के ऊपर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा, यह लोग दहेज न देने पर हमेशा प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते उसे मार डाले हैं। राधा की 2 बेटी हैं। जिनमें कनिका (3) और सुशीला (1) है।

मायके पक्ष से नहीं मिली तहरीर

इस मामले में चौकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण कुमार सिंह का कहना है, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम होने के बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा। अभी तक राधा के मायके पक्ष से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना