मां मंदाकिनी पयस्थानी नदी पुन जीवन हेतु नदी अहिंसा मार्च समाजसेवी अभिमन्यु ने रखी प्रमुख मांगें

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मां मंदाकिनी पयस्थानी नदी पुन जीवन हेतु नदी अहिंसा मार्च समाजसेवी अभिमन्यु ने रखी प्रमुख मांगें


चित्रकूट- मां मंदाकिनी पयस्वनी नदी के पुनर्जीवन, अविरलता व निर्मलता को लेकर समाजसेवियों द्वारा अहिंसा मार्च की शुरुआत की गई है जिसमें सर्वोदय सेवा संस्थान के निदेशक अभिमन्यु की अगुवाई में मां मंदाकिनी नदी को पुनर्जीवन देने हेतु अथक प्रयास किए जा रहे हैं मां मंदाकिनी नदी में फैली गंदगी को लेकर अभिमन्यु ने कहा कि मां मंदाकिनी नदी से लगभग दो से तीन लाख लोगों को पीने का पानी मिल पा रहा है लेकिन गंदगी के कारण लोग गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं मां मंदाकिनी नदी का पानी पीने वाले लोगों में जो लोग सामर्थ है वह आर ओ से फिल्टर कर पानी पीकर जीवन यापन कर रहे हैं वहीं गरीब लोगों के पास पानी फिल्टर करने का कोई साधन नहीं होने के कारण दूषित व गंदा पानी पीने को मजबूर हैं चित्रकूट आस्था का केंद्र है जहां पर हर माह श्रद्धालुओं का बड़ी मात्रा में आना जाना लगा रहता है लेकिन इस तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी यही गंदा व दूषित पानी पीना पड़ता है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। चित्रकूट जिला मुख्यालय के मां मंदाकिनी नदी के राजा साहब घाट के पास जल संस्थान का इंटेक वेल है लेकिन इंटेक वेल के पास ही सीवर प्लांट बना दिया गया है जिसके कारण पानी और दूषित हो रहा है वहीं मां मंदाकिनी नदी के जल का ठहराव होने के चलते गंदगी का अंबार लगा हुआ है लोग इसी नदी के पानी में जानवर तक फेंक देते हैं जिसके कारण पानी और दूषित हो रहा है समाजसेवी अभिमन्यु भाई ने मांग की है कि मां मंदाकिनी नदी की सुरक्षा हेतु कानून बने व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाय व मां मंदाकिनी नदी का सीमांकन कराकर सुरक्षित देखभाल की जाए जिससे गंदगी न होने पाए वहीं मां मंदाकिनी नदी को पुनर्जीवन देने के लिए सबसे पहले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएं जिससे नालों का गंदा पानी नदी में न आ सके वहीं बंधुईन बांध पर फाटक लगाए जाएं जिससे गंदा व दूषित पानी निकाला जा सके व लोगों को पीने के लिए अच्छा पानी मिल सके। वैसे तो समय समय पर समाजसेवियों द्वारा मां मंदाकिनी नदी की सफाई हेतु अभियान चलाए जाते रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद की लापरवाही व शहर के लापरवाह नागरिकों की मनमानी के चलते मां मंदाकिनी नदी का पानी गंदा व दूषित हो रहा है जिसमें हमें और आप लोगों को पीने का पानी गंदा व दूषित मिल रहा है मां  मंदाकिनी नदी में फैली गंदगी को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह दिन दूर नहीं जब लोग पानी की एक एक बूंद के लिए तरसेगे। अब देखना यह है कि क्या समाजसेवियों द्वारा चलाए जा रहे मां मंदाकिनी नदी के पुनर्जीवन हेतु नदी अहिंसा मार्च को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद कोई ठोस कदम उठाने का काम करेगा या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी व शहर के नागरिकों की लापरवाही के चलते मां मंदाकिनी नदी अपनी बदहाली का रोना रोती रहेगी यह एक बड़ा सवाल है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी ने विश्व मानसिक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आर्यावर्त बैंक का स्थापना दिवस समारोह सीतापुर शाखा सभागार में धूमधाम से मनाया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में घूम-घूम युवकों ने किया दिवारी नृत्य : बुदेलखंड के नृत्य की रही धूम, ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार