चौकी सीतापुर पुलिस टीम ने मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार

 डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी सीतापुर पुलिस टीम ने मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार


 कब्जे से चोरी किये गये 04 अदद मोबाइल फोन बरामद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चित्रकूट श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के प्रभारी निरीक्षक शाना कोतवाली-कर्वी (चित्रकूट क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शीतला प्रसाद पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी सीतापुर श्री प्रवीण कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त गोलू ऊर्फ भोलू यादव पुत्र चंद्रशेखर निवासी रानीपुर भट्ट थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को चोरी किये गये 04 अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय हैं कि दिनांक-19.02.2022 को किशन कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी रानीपुर भट्ट थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा कोतवाली कर्वी में सूचना दी गयी कि फूडप्लाजा सीतापुर के सामने स्थित उसकी दुकान से दिनांक-13.02.2022 को भोलू यादव पुत्र चन्द्रशेखर आदि 02 नफर ने 15 अदद मोबाइल फोन व 07 हजार रूपये चोरी कर लिए है। इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0स0 78/2022 धारा 380 भादवि0 बनाम भोलू यादव आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया । घटना के खुलासा हेतु चौकी प्रभारी सीतापुर लगातार प्रयासरत थे कि आज दिनाँक 20.02.2022 को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त गोलू उर्फ भोलू यादव पुत्र चन्द्रशेखर निवासी रानीपुर भट्ट थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को चोरी किये गये 04 अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। 


गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण: गोलू ऊर्फ भोलू यादव पुत्र चंद्रशेखर निवासी रानीपुर भट्ट थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 

बरामदगी:04 अदद मोबाइल फोन 

बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली टीम:
1.चौकी प्रभारी सीतापुर श्री प्रवीण कुमार सिंह
2. आरक्षी सोनू

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना