चित्रकूट में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई ।

 डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई । 


जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के परिजनों को सूचना भी दी है।

मप्र के अशोक नगर के रहने वाले श्रद्धालु इनोवा से इलाहाबाद संगम स्नान करने जा रहे थे। ड्राइवर को झपकी लगने से मऊ के पास इनोवा डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महेंद्र कुशवाहा (45) पुत्र शिवचरण की मौत हो गई। जबकि शिवचरण (65), हरि शंकर पाठक (45), पूजा कुशवाहा (22), कष्टा बाई (62), जीतू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। मृतको का शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


दो को प्रयागराज रेफर किया


उधर, बांदा के रहने वाले शिवकरण (30) पुत्र रामखेलावन और छोटू (22) पुत्र शिवचरण बाइक से सब्जी खरीदने चित्रकूट आए थे। रोली के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिवकरण की मौत हो गई, जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया। मऊ थाना क्षेत्र में छोटू ने दम तोड़ दिया। वहीं, बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मारा चंद्रा का संदीप कोल (23) पुत्र सीताराम और पवन पुत्र प्यारे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। मानिकपुर के बरम बाबा के पास तेजर रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में रेफर किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना