शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया


जिसमें 2020 के हाईस्कूल एव इण्टरमीडिएट के मेधावी 25 छात्र-छात्राओ जिसमें आकांक्षा, जगदीश, रोहित सिंह, दीपक सिंह, प्रशांत नारायण श्रीवास्तव आदि को टैबलेट तथा 21 हजार रूपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।


  जिलाधिकारी ने मेधावी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। कहां की सफलता की सीढ़ी मेहनत से मिलती है, उन्होने कहा कि इन सभी छात्र-छात्राओं ने अपने मेहनत से अपना, अपने विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन किया है। इसके लिए ये बधाई के पात्र है। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई शार्टकट नही होता है। 


केवल मेहनत करके ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होने बताया कि पूरे प्रदेश में आज के दिन मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के पंकज अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं छात्र-छात्राए व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया