शासन की मंशानुरूप गरीबों को त्वरित और सार्थक न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा शुरूकी गई अनूठी पहल "जनसुनवाई आपके द्वार फरियादियों के लिए वरदान साबित हो रही है।
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट शासन की मंशानुरूप गरीबों को त्वरित और सार्थक न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा शुरूकी गई अनूठी पहल
"जनसुनवाई आपके द्वार फरियादियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस नवीन कार्यक्रम के माध्यम से पीड़ितों को बगैर मुख्यालय के चक्कर लगाए घर बैठे वीडियो काल के माध्यम से अपनी बात एसपी समेत पुलिस के आलाधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। इतना ही नहीं जिले के सुदूर अंचलों में जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, उनके लिए थानों में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से वीडियो काल करने का इंतजाम किया गया है। जब तक जिले के एक सैकड़ों से अधिक फरियादियों को इस महत्वकांक्षी योजना के जरिये घर बेठे न्याय मिल चुका विंध्य पर्वत श्रृंखला के मया यूपी-एमपी की सीमा पर बसा बुंदेलखंड का चित्रकूट जिला पिछले कई दशकों से दुर्दात डकेतों के आतंक का शिकार रहा है। चित्रकूट जिले की कमान संभालने के बाद उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में सुमार धवल जायसवाल ने ऑपरेशन क्लीन के जरिये शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने के बाद अब जिले की गरीब जनता को सरलता से न्याय दिलाने के लिए अनूठी योजना शुरू की है। "जनसूनवाई आपके द्वार' नाम से शुरू की गई इस नई योजना के जरिये जिले के सुदूर अंचल के साथ-साथ देश के किसी भी कोने से लोग चित्रकूट जिले के जुड़ी अपनी समस्या को बिना मुख्यालय के चक्कर लगाए सीधे पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से अपनी समस्या को अवगत करा सकते हैं। एसपी धवल जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि वीडियो काल के माध्यम से पीड़ितों की समस्या सुन कर तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। बताया कि इस अनूठी योजना का मकसद जनता का धन और समय की बचत करते हुए त्वरित न्याय दिलाना है। बताया कि जनसुनवाई का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में जनता दीडियो काल के जरिये सीधे जुड़ कर संवाद करने के साथ- साथ तथ्य और दृश्य दिखा सकता है। एसपी ने बताया कि जिस पीड़ित के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे अपने नजदीकी थाने जाकर हेल्प डेस्क के माध्यम से अपनी समस्या बता सकते हैं। आनलाइन समस्याओं के निस्तारण से जनता को खासा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक एक सैकड़ा से अधिक लोगों की वीडियो काल के माध्यम से शिकायत सुनकर उनका निस्तारण किया जा चुका है।
Comments
Post a Comment