पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपह्रत/गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में 04 वर्षीय एवं 06 वर्षीय 02 बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपह्रत/गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में उ0नि0 शिवपूजन यादव तथा उनकी टीम द्वारा ग्राम गौरिया से गुम हुए 04 वर्षीय एवं 06 वर्षीय 02 बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 


प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गौरिया थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट से दो नाबालिग बच्चे नीरज उर्फ गप्पू पुत्र चुन्नू उम्र लगभग 6 वर्ष व बच्चू पुत्र चुन्नू उम्र लगभग 4 वर्ष निवासीगण गौरिया थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट दिनांक 26/09/21 को समय लगभग 5:00 बजे शाम घर से गुम हो गए हैं । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा उ0नि0 शिवपूजन यादव, उ0नि0 सत्यम पति त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर बरामदगी हेतु निर्देश दिए । पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए 01 घंटे में रैपुरा कस्बे की रोड से पैदल जा रहे गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके बड़े पापा चुक्की पुत्र टिर्रा यादव निवासी गौरिया थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को सकुशल  सुपुर्द किया गया। इस प्रकार बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरों की मुस्कान लौटी एवं उन्होनें पुलिस को धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया