जिलाधिकारी संग एस पी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी संग एस पी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


 जिलाधिकारी ने मुलाकाती कक्ष बहुउद्देशीय हाल में देखा जिसमें फोन के माध्यम से कैदियों के पारिवारिक जनों से वार्ता कराई जा रही है, उन्होंने बैरक नंबर 4 व महिला बैरक का निरीक्षण कर कैदियों से भोजन, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य आदि की जानकारी की, जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए की शौचालय आदि की अच्छी तरह से साफ सफाई कराते रहें जो कैदी बीमार हो उन्हें तत्काल कारागार में स्थापित अस्पताल में भर्ती करा कर स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कंकोरिया को निर्देश दिए कि समय-समय पर कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराया जाए जो कैदी गंभीर रूप से ग्रसित हो तो उन्हें अन्य चिकित्सालय पर भेजकर स्वास्थ्य लाभ दिलाएं उन्होंने कहा कि किसी भी कैदी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए यह आप लोग सुनिश्चित करले। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना