राममोहल्ला में कामतानाथ मंदिर के नजदीक स्थित बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट राममोहल्ला में कामतानाथ मंदिर के नजदीक स्थित बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। 


वैसे तो घर-घर और मंदिरमंदिर भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा लेकिन वृंदावन न पहुंच पाने वाले रसिकों के लिए बांके बिहारी में खास आयोजन होंगें । मंदिर के पुजारी भारतेंदु दुबे जी महराज ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर का निर्माण 1707 में कराया गया था । यहीं पर सूरदास जी को दर्शन देने के लिए भगवान बांके बिहारी प्रकट हुए थे। 


मंदिर में देशभर से वर्ष पर्यन्त लाखों लोग आकर दर्शन पूजन करते हैं। सोमवार को कोविड नियमों का पालन करते हुए बांकेबिहारी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा । भोर में 6.30 पर मंगला आरती से शुरुवात होगी । 10.30 बजे श्रृंगार आरती दोपहर 1 बजे भोग आरती, शाम 7.30 बजे गोधूलि आरती और जन्म के समय ठीक रात्रि 12 बजे महाआरती होगी। पुजारी श्री दुबे ने बताया कि देशभर में कोरोना महामारी ने लाखों लोगों को अपनों से दूर किया | चहुंओर भय का माहौल था। भगवान के जन्मोत्सव पर कोरोना जैसी महामारियों से लोगों के जीवन रक्षा और सभी के सुखमय जीवन की प्रार्थना की जाएगी | भजन-कीर्तन के दौर चलेंगे | इसके बाद पालने में विराजमान बांके बिहारी का 7 दिन तक जन्मोत्सव मनाया जाएगा | छठवें दिन छठी पर भगवान को विभिन्न पाक पकवानों का भोग लगाया जाएगा। उन्होंने भक्तों से बांके बिहारी के जन्मोत्सव में सम्मिलित होने की अपील की है। 

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी