राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम हुआ सम्पन्न ।
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम हुआ सम्पन्न ।
पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को दी कानूनी जानकारी। आज राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर मे मिशन शक्ति का शीर्षक चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम हुआ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रकूट के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य दुर्गेश शुक्ला ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों की वन्दना कर की गई ।
पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को कानूनी जानकारी देते हुए तुरन्त सहायता के लिए सरकारी नंबर 112,1090,1098 आदि की जानकारी दी तथा बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने हर थाने में अलग से महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की है जिससे महिलाएं अपनी हर तरह की समस्या महिला सिपाहियों को बता सकें,छात्राओं से कहा कि मिशन शक्ति के तहत चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किया जा रहा है
जिसका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है जिससे वह अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार का अत्याचार, शोषण आदि के खिलाफ खुलकर पुलिस से बतायें व उपरोक्त नंबरों पर तुरन्त सम्पर्क करें आप लोगों के पास अविलम्ब सहायता पहुंचेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं की समस्याओं के लिए पहले से ही एक टीम बनाई गई है जिसमें महिला स्टाफ के सदस्य हैं और छात्राएं अपनी सभी समस्याएं विद्यालय में ही बता सकती हैं, उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्रों के लिए पुस्तकालय खुला है
जिसका उपयोग महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं करते हैं और सभी के लिए जिम की व्यवस्था है जिसमें छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग समय निर्धारित किया गया है। प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को विद्यालय का स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय व जिम आदि दिखाया गया। कार्यक्रम में मानिकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया अपने समस्त स्टाफ सहित रहे वहीं महिला सिपाहियों ने भी छात्राओं को अन्य प्रकार की कानूनी जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र मोहन शुक्ल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री प्रतिभा जायसवाल, कालेज के प्रोफेसर डा.धीरेन्द्र सिंह,डा.कीर्ति शुक्ला, डा.ऋषि प्रताप सिंह,बृजेश श्रीवास्तव,डा.प्रमोद कुमार, डा.धर्मेंद्र सिंह, डा.नीरज सिंह, डा.संदीप तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनुज हनुमत दुबेदी, लवलेश तोमर, जूट मार्टिन, विकास सिंह, राकेश सिंह सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रही।
Comments
Post a Comment