मिशन शक्ति के अंतर्गत थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों जगहों में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया.
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर मिशन शक्ति के अंतर्गत थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों जगहों में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया.
उ0प्र0 शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 3.0 के अन्तर्गत श्री धवल जायसवाल पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में दिनांक 27.08.2021 को एण्टी रोमियो टीम महिला थाना द्वारा चकरेही चौराहा, बनकट, छिपनी बाहर खेड़ा में, एंटी रोमिओ टीम थाना राजापुर द्वारा तुलसी
इंटर कॉलेज, बैंक, क़स्बा राजापुर में, एंटी रोमियो टीम थाना बरगढ़ द्वारा परानू बाबा मन्दिर में, एंटी रोमियो टीम थाना मऊ द्वारा इण्डियन बैंक, बस स्टैंड बम्बुरी रोड , शिवपुर तिराहा, कस्बा मऊ में, एंटी रोमियो टीम थाना मारकुंडी द्वारा ग्राम किहुनिया, क़स्बा मारकुंडी में, एंटी रोमियो टीम थाना रैपुरा द्वारा ग्राम बरहट में, एंटी रोमियो टीम थाना मानिकपुर द्वारा इन्द्रनगर, पटेल नगर, शिव नगर, बाजार आदि जगहों में भ्रमण कर महिलाओं/ बालिकाओं को मास्क लगाने हेतु जागरूक किया।
महिला आरक्षियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने थाना के सीयूजी नम्बर
के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया साथ ही मास्क लगाने एवं कोविड-19 के नियमों का पालन करने हेतु बताते हुये कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरुक किया गया।
Comments
Post a Comment