रामनगर ब्लॉक में ट्राई साइकिल व कान की मशीन पाने के बाद विकलांगों के चेहरे खिल उठे ।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट रामनगर ब्लॉक में ट्राई साइकिल व कान की मशीन पाने के बाद विकलांगों के चेहरे खिल उठे । 


चित्रकूट रामनगर विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को 82 विकलांगों के बीच ट्राई साइकिल व कान की मशीन वितरण विकलांग कल्याण विभाग ने किया। ट्राई साइकिल व कान की मशीन पाने के बाद विकलांगों के चेहरे खिल उठे। विकलांगों का कहना है कि कई बार दौड़ लगाने के बाद आखिरकार उन्हें ट्राई साइकिल मिल ही गई। शुक्रवार को खंड विकास  रामनगर में सुबह से ही विकलांगों की भीड़ जुटने लगी। 


यहां  चित्रकूट बांदा सांसद आरके पटेल,  प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दुर्गेश शुक्ला, रामनगर ब्लाक प्रमुख  गंगाधर मित्र,  रामनगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह खंड विकास अधिकारी रामनगर धनंजय सिंह, राज बहादुर सिंह दिव्यांग विभाग  अधिकारी चित्रकूट, संजय कुमार पांडेय स्पेशल एजुकेटर (M. R) अरुण कुमार मिश्र उप प्रबंधक ने विकलांगों को ट्राई साइकिल व कान की मशीन देनी शुरू की। इस दौरान चित्रकूट बांदा सांसद आरके पटेल ने कहा कि विकलांगों की सेवा पुनीत कार्य है। इस प्रकार शासन ऐसे लोगों की मदद में जुटी है। उसी प्रकार अन्य लोगों को भी ऐसे कार्य में अपनी भागीदारी दर्ज करानी चाहिए।


 उन्होंने कहा कि विकलांगों को कभी यह महसूस नहीं होना चाहिए कि वे विकलांग हैं या कुछ कर नहीं सकते हैं। उनके पास भी जज्बा है और अपने दम पर कोई भी मंजिल हासिल कर सकते हैं। उनका उत्साहवर्धन किया जाए। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने कहा कि पूर्व में 82 विकलांगों की सूची भेजी गई थी, जिन्हें ट्राई साइकिल व कान की मशीन दी गई है। हमें जैसे-जैसे आवेदन मिलते जाएंगे, विकलांगों को लाभान्वित कराने के प्रयास होंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया