सोनेपुर स्थित राघव प्रेक्षागार पुलिस कार्यालय में एएसपी शैलेन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की गोष्ठी हुई।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरी की खास रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट सोनेपुर स्थित राघव प्रेक्षागार पुलिस कार्यालय में एएसपी शैलेन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की गोष्ठी हुई। 


उन्होंने थानों के पुलिस बाल कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये कि विधि का उल्लंघन करने वाले बाल अपचारियों को उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट भरकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रेषित करें। पॉक्सो एक्ट व यूनिट के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। गोष्ठी में उपस्थित बाल कल्याण अधिकारी व सदस्यों को बताया कि बच्चों के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करें। कहा कि विधि का उल्लंघन करने वाले बाल अपचारियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये। पुलिस कर्मियों को किशोर न्याय अधिनियम 2015 के बारे में बताया। गुमशुदा बच्चों की बरामद होने पर तत्काल चाइल्ड लाइन को सूचना दें। कार्यशाला में यूनिसेफ के पारीक्षत सेठ, डा सौरभ सिंह प्रभारी चाइल्ड लाइन, अनुपम श्रीवास्तव प्रभारी महिला थाना, निरीक्षक चित्रसेन सिंह प्रभारी एएचटीयू, प्रेरणा श्रीवास्तव प्रभारी वन स्टाप सेंटर, प्रिया माथुर प्रभारी महिला शक्ति केन्द्र सहित समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी टीम के साथ उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया