जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों, कार्य पुस्तिकाओं आदि की ढुलाई, विद्यालय डेस्क बेंच आदि की आपूर्ति संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों, कार्य पुस्तिकाओं आदि की ढुलाई, विद्यालय डेस्क बेंच आदि की आपूर्ति संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अध्यापक अपने कार्य में रूचि लेंगे तभी बच्चों की पढ़ाई अच्छी होगी नहीं तो किसी क्लास में बच्चों से पूछ लिया जाए तो पाच, छह बच्चों से ज्यादा बच्चे अपने टीचर का नाम नहीं बता पाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षक, छात्र, और किताब आवश्यक होती है। जिस दिन ये तीनों मिल जाएंगे तो पढ़ाई अच्छी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों की दक्षता अच्छी होनी चाहिए। जिसे लगातार बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा का स्तर बहुत खराब है। शिक्षक का मुख्य कार्य शिक्षण में रुचि हो। उन्होंने कहां की सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में काफी अभिनव प्रयास है, लेकिन इसमें शिक्षकों को रुचि लेनी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी को इसमें तत्परता से लगना होगा। तभी शिक्षा की गुणवत्ता अच्छी होगी। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र से कहा कि जो जिला स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की कमेटी गठित है। वह अपने क्षेत्र में विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य करें तथा निरीक्षण आख्या भी उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उप जिला अधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक नगर शीतला प्रसाद पांडेय, मऊ सुबोध गौतम आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment