जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक श्री अंकित मित्तल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, धर्मगुरु व संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी ईद उल अजहा बकरीद, कांवड़ यात्रा एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खास रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक श्री अंकित मित्तल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, धर्मगुरु व संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी ईद उल अजहा बकरीद, कांवड़ यात्रा एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।



जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों तथा धर्म गुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से कहा कि आगामी त्योहारों के अवसर पर कोरोना के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए इस हेतु सभी को सामाजिक दूरी का पालन करने एवं नियमित मास्क का प्रयोग करने की सलाह दें कहा कि बकरीद के अवसर पर सामूहिक नमाज न अदा की जाए इसके साथ ही खुले में कुर्बानी न दी जाए कुर्बानी अपने घर के अंदर करें तथा कुर्बानी उपरांत अवशेष के निस्तारण पर विशेष रूप से ध्यान रखते हुए गढ्ढे खोदवाकर उसमें गंदगी को निस्तारित किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दी जाए, सभी जनपद वासी कोरोनामहामारी को देखते हुए आपसी सामंजस्य कायम रखते हुए त्यौहार मनाए कहा कि जनपद में अभी तक प्रशासन एवं जन सामान्य का बहुत अच्छा सामंजस्य रहा है हमें आगे भी इसी तरह मिलकर कार्य करना है बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों में विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तथा विद्युत 24 घंटे आबाद रूप से चलती रहे इसका विशेष ध्यान दें साथ ही साथ पेयजल आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। उन्होंने अधिशासी अधिकारीयों को निर्देश दिए की आवारा पशु न घूमने पाए जो सूअर पालक है उन्हें अभी से ही सजेस्ट कर दिया जाए ताकि त्योहारों के दिन कोई समस्या न हो और आगामी त्योहारों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित मित्तल ने कहा कि प्रत्येक त्यौहार एकता और भाईचारे का संदेश देता है हमें पारस्परिक रूप से मिलजुल कर त्यौहार मनाना चाहिए वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करते हुए त्यौहार मनाए मास्क पहने बार-बार हाथ धोएं त्योहारों पर अव्यवस्था फैलाने और माहौल खराब करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टि्वटर फेसबुक, व्हाट्सएप पर अगर कोई भ्रामक सूचना फैलाते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि प्रशासन छोटी-छोटी घटनाओं पर भी नजर रखे हुए हैं आगामी त्योहारों पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी दी जाएगी आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री जी पी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी  तुलसीराम, तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरी, सहित संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी