29 जुलाई 2021 जिले में 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से चित्रकूट की पवित्र मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरी की खास रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट 29 जुलाई 2021 जिले में 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से चित्रकूट की पवित्र मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है 


जिससे जानकीकुंड, प्रमोद बन, भरत घाट, रामघाट आदि स्थानों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, और घाट के ऊपर दुकानों तक नदी का पानी भर जाने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है तथा अफरा-तफरी मची हुई है। मंदाकिनी नदी में अभी और ज्यादा जलस्तर की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोगों को दुकाने खाली करके सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है बता दें कि विगत 36 घंटे से चित्रकूट में लगातार बारिश हो रही है जिसके एक ओर जहां पर्यटकों के लिए खुशनुमा माहौल बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ मंदाकिनी नदी के किनारे रह रहे लोगों के लिए आफत भी बनने लगा है कई जगह नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और वहां रहे रहे बाशिंदों के घरों में और दुकानों में पानी घुसने लगा है जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और जल्दी-जल्दी अपनी दुकानों का सामान खाली करके सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे हैं। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदाकिनी के किनारे बसे दुकानदारों से अपना सामान हटाने और सुरक्षित जगह पर जाने की चेतावनी दी है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना