जिलाधिकारी के आदेशानुसार तेजतर्रार पीसीएस ऑफीसर प्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को मानिकपुर उप जिला अधिकारी का पदभार संभाल लिया है

 डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर जिलाधिकारी के आदेशानुसार तेजतर्रार पीसीएस ऑफीसर प्रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को मानिकपुर उप जिला अधिकारी का पदभार संभाल लिया है



पदभार संभालते ही उन्होंने अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक कर सभी पटलो के बारे में आवश्यक जानकारी ली और कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्यों का निष्पादन किया जाएगा, फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण होगा ,कोई भी फरियादी किसी भी हालत में निराश होकर तहसील से नहीं लौटेगा, अवैध कब्जों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाएजाएगा, राजस्व वसूली पर भी ध्यान दिया जाएगा और मौजूदा समय कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भी उन्होंने सभी अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए कहा कि शहर से लेकर गांव तक शत-प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए, इसके लिए टीम भावना से काम किया जाएगा, बता दें कि मंगलवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने पीसीएस अफसरों को इधर उधर किया। जॉइंट मजिस्ट्रेट पूजा यादव को एसडीएम सदर बनाया गया तो हीं डिप्टी कलेक्टर राजीव कुमार राय को उप जिलाधिकारी राजापुर, एसडीएम राजापुर राजबहादुर को अपर उप
जिलाधिकारी कर्वी, मानिकपुर एसडीएम संगम लाल को डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय, व अपर उप जिलाधिकारी कर्वी प्रमेश श्रीवास्तव को मानिकपुर का उप जिलाधिकारी बनाया गया। प्रमेश श्रीवास्तव इसके पहले राजापुर में तहसीलदार के पद पर
सफलतापूर्वक कुशल प्रशासक की तरह कार्य कर चुके हैं इसके बाद वह कर्वी के तहसीलदार रहे, अच्छा कार्य करने और वरिष्ठता क्रम में नियमानुसार शासन ने उनकी पदोन्नति एसडीएम के पद पर कर दिया फलस्वरुप वह यहां अपर एसडीएम जिला मुख्यालय पर भी अपनी भूमिका निभाई उनकी कुशल कार्य प्रणाली को देखते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें मानिकपुर का एसडीएम नियुक्त किया है ।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी ने विश्व मानसिक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आर्यावर्त बैंक का स्थापना दिवस समारोह सीतापुर शाखा सभागार में धूमधाम से मनाया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में घूम-घूम युवकों ने किया दिवारी नृत्य : बुदेलखंड के नृत्य की रही धूम, ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार