चित्रकूट जिले की डिलौरा ग्राम पंचायत में दो करोड़ आठ लाख की लागत से बन रहे जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का काम ठप है।
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिले की डिलौरा ग्राम पंचायत में दो करोड़ आठ लाख की लागत से बन रहे जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का काम ठप है।
बुन्देली सेना ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सेंटर का काम जल्द शुरू कराया जाए। बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग 22 जिलों में प्रदेश सरकार ने रिसोर्स सेंटर बनाए जाने की स्वीकृति दी थी। डिलौरा में जिला पंचायत के द्वारा रिसोर्स सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। रिसोर्स सेंटर बनाने के पीछे सरकार की मंशा है कि जिले के प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आदि इसी में कराई जाये। दिसम्बर से रिसोर्स सेंटर बनने का काम शुरू हुआ और अभी तक केवल दीवालें ही खड़ी हो पाई हैं। शहरी क्षेत्र की कान्हा गौशाला के नजदीक ही रिसोर्स सेंटर भी बन रहा है। दोनों योजनाओं में कार्य लगभग ठप है। यदि समय रहते योजनाओं को गति नहीं दी गई तो विधानसभा चुनाव के पूर्व इन्हें शुरू कर पाना असंभव होगा। बुन्देली सेना ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मांग की है कि जनहित को देखते हुए योजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। कहा कि नई पंचायतों का गठन हो गया है। जल्द ही जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव भी सम्पन्न हो जाएंगे। ऐसे में रिसोर्स सेंटर की अवधारणा को बल मिलेगा। पंचायत प्रतिनिधियों के बना सेंटर उपयोग में आएगा और यहां से तमाम नई जानकारियां भी उन्हें मिलेगीं।
Comments
Post a Comment