चित्रकूट जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में टीकाकरण का एक आयोजन किया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में टीकाकरण का एक आयोजन किया गया


 जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे साल से विश्व कोरोनावायरस से जूझ रहा है उन्होंने कहा कि यह 2020 में आई। इसका प्रभाव काफी रहा उन्होंने कहा कई हजार लोग प्रभावित हुए तथा काफी लोगों की मौत हो गई जिसे हम लोगों ने नहीं बचा पाये उन्होंने कहा कि दो सौ से ढाई सौ लोग रोज प्रभावित होने लगे थे उन्होंने कहा कि इसका विकल्प मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, हैंड सैनिटाइजर करना आदि इसका उपयोग करें तथा इसके बचने के लिए वैक्सीनेशन कराएं उन्होंने बच्चों से सवाल भी किये कि कौन सी बीमारी है जो. वैक्सीनेशन से खत्म होती है कुछ बच्चों ने जवाब दे दिया कि खसरा, पोलियो आदि उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ कोविड-19 नाम रखा उन्होंने कोविड 19 के बारे में बताया कि किस प्रकार टीकाकरण से ही ब्यक्ति के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है 


जिससे कि आपकी शरीर में प्रतिरोधक क्षमता इस वायरस से लड़ सके उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधों पर देश का भार हैं तथा आप लोग कोविड-19 के बारे में जाने तथा आप लोग अपने परिवार के सदस्यों को टीकाकरण के बारे में बताएं तथा प्रोत्साहित करें। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो सके। उन्होंने कहा कि हम इस बीमारी से बचने के लिए, अपनों को कैसे बचाए तथा सब को समझाएं यह आप लोगों पर निर्भर करता है युवा लोगों के ऊपर आने वाले समय में आपके कंधों पर देश का भार होगा। 


बहुत से लोगों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही है जो गलत है उनके चक्कर में आप न आए। उन्होंने कहा यह जीत का टीकाकरण है। आप बीमारी को जाने उसके बारे में समझाएं उन्होंने कई पुरानी बीमारियों का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र से लेकर 44 वर्ष के मध्य.इसके साथ ही 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण हो रहा है इसके साथ ही आप अपने मित्रों मोहल्लों परिवारों में भी लोगों को जागरूक करके अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं ताकि वैश्विक महामारी से हम आप सबको निजात मिल सके और इस कोविड-19 के चलते पठनपाठन का जो कार्य बाधित है वह सुचारू रूप से चल सके। तथा वैक्सीनेशन के लिए घबराए न इसमें बढ़-चढ़कर के आप लोग भाग ले। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार पाल, संचालक डॉ वंश गोपाल, डॉ सीमा कुमारी, डॉ रामनरेश आदि लोग उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना