गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का सांसद आरके सिंह पटेल ने औचक निरीक्षण करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जल्द कमियां सुधारने की निर्देश दिए हैं।
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहाड़ी गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का सांसद आरके सिंह पटेल ने औचक निरीक्षण करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जल्द कमियां सुधारने की निर्देश दिए हैं।
कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्थाएं देखी। समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी ने सांसद की मौजूदगी में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी, एक्स-रे, इमरजेंसी, मरीजों के भर्ती वार्ड, बीपीएम कार्यालय, प्रसूता महिला वार्ड, का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम किशोर सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई दूरस्त रखी जाए। अंदर बाहर अच्छे से पुताई कराई जाए। सभी कमियों को जल्द पूरा किया जाए। मौजूद दर्जनों मरीजों के भी स्वास्थ्य के हालचाल जाना। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से स्टाफ के बारे में जानकारी किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि सात पीएचसी, 130 सब सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में 22 परमानेंट स्टाफ, 34 संविदा कर्मी स्टाफ है। सभी गांव में 182 आशा वर्कर, 14 सीएचओ है। सभी स्टाफ कर्मचारियों से परिचय किया। वार्ड बॉय पवन कुशवाहा करीब पांच वर्षों से अधिक समय से गायब की जानकारी मिलते ही सांसद ने कहा कि संबंधित के खिलाफ पत्र लिखकर कड़ी कार्यवाही किया जाए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण एवं लापरवाही पर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने कड़ी कार्यवाही के लिए कहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मीटिंग हाल, पेयजल, जनरेटर, बाउंड्रीवॉल की समस्या है। सांसद ने कहा उच्चधिकारियों से बात कर जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। गोद लिए सीएचसी के तमाम कार्यों के लिए डॉक्टरों का सहयोग करने व एक माह का वेतन देने की घोषणा किया। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति किसी.प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश है कि सीएचसी, पीएचसी को गोद लेकर सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए एवं निशुल्क कोरोना टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ सरकार ने गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण, रेहडी पटरी मनरेगा मजदूरों को एक हजार महीने बैंक खातों में दिया जा रहा है। तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंचा रही है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राज कुमार त्रिपाठी, शनि याज्ञिक, डा. विपिन सिंह, डा प्रबल प्रताप सिंह, डा. आकांक्षा, फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह, सीपी सिंह, आशा कार्यकत्री विद्यावती साहू आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment