भाजपा ने मनाया लोकतंत्र का काला दिवस लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का किया सम्मान जनता पार्टी द्वारा आज आपातकाल के 46 वर्ष पूरे होने पर काला दिवस मनाया गया।
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट भाजपा ने मनाया लोकतंत्र का काला दिवस लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का किया सम्मान जनता पार्टी द्वारा आज आपातकाल के 46 वर्ष पूरे होने पर काला दिवस मनाया गया।
इस दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामप्रकाश द्विवेदी,शिवशंकर द्विवेदी,भागीरथी गांधी एवं ननकू राम को सम्मानित किया।
कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता रामबाबू गुप्ता ने सभी लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को श्रीराम चरित मानस,राम दरबार और भगवा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया।
आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, भाजपा नेत्री रंजना उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर , हरिओम करवारिया , राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे
Comments
Post a Comment