घर में सो रहे युवक की पत्थरों से कुछ कर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है हत्या के बाद मृतक की पत्नी अपने दूध मोहे बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गई है ।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में घर में सो रहे युवक की पत्थरों से कुछ कर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है हत्या के बाद मृतक की पत्नी अपने दूध मोहे बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गई है ।


 मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के फरासन टोला मोहल्ले का है मृतक की मां ने आरोप लगाते हुए बताया है कि होरीलाल नाम का व्यक्ति ड्राइविंग करके अपना भरण पोषण करता था कल शाम को मृतक की पत्नी किसी अज्ञात व्यक्ति को अपना ममेरा भाई बना कर अपने घर लाई थी और शाम को साथ में खाना भी खाए थे आज जब सुबह उसका मृतक बेटा घर के बाहर नहीं निकला तो वह उसको अंदर कमरे में देखने गई तो उसका बेटा खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला और मृतक की पत्नी व उसका ममेरा भाई भी घर से गायब नजर आए जिसके बाद मृतक की मां ने पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है 




वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय का कहना है कि मृतक की मां की तरफ से तहरीर दी गई है जिसमें यह बताया गया है कि मृतक की पत्नी और उसका ममेरा भाई की इस हत्या में संलिप्तता है जिस पर जांच की जा रही है दोनों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी