पंचायत चुनाव के दौरान बगलई गांव के कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पंचायत चुनाव के दौरान बगलई गांव के कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।


 इसकी जानकारी होने पर सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल अपने समर्थकों के साथ शिवरामपुर चैकी पहुंचे और पुलिस पर बेवजह लोगों को पकडने का आरोप लगाया। सभी को छोडने की मांग की, लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं छोडा। जिससे नाराज पूर्व विधायक चैकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए।देर रात को ही चैकी पुलिस टीम ने पूर्व विधायक को समझाकर ग्रामीणों को छोडने की बात कही। जिससे कुछ ही देर में उन्होंने धरना खत्म कर दिया। बगलई गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी की सूचना पर शिवरामपुर चैकी पुलिस टीम पहुंची थी। चैकी प्रभारी अजय जायसवाल ने बताया कि कुछ लोगो के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिस पर नौ लोगों को पुलिस पकडकर चैकी लाई थी। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को मतदान खत्म होने के बाद सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि जिन ग्रामीणों को पुलिस ने पकडा है वह सब सपा कार्यकर्ता हैं। इसके बाद शिवरामपुर चैकी आकर पूर्व विधायक ने चैकी प्रभारी से सपा कार्यकर्ताओं का उत्नीडन न कर उन्हें निर्दोष बताया। सभी को छोडने की बात करने लगे। जिस पर चैकी प्रभारी ने मामले की पूरी जानकारी कोतवाली में दी। इस दौरान रात के लगभग 11 बज गए, लेकिन ग्रामीणों को पुलिस ने नहीं छोडा। जिससे नाराज पूर्व विधायक ने शिवरामपुर पुलिस चैकी में ही धरना शुरु कर दिया। पूर्व विधायक के धरने पर बैठने की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी एलर्ट हो गए और चैकी प्रभारी ने मौके पर जाकर पूर्व विधायक को समझाकर धरना खत्म करा दिया। यह भी बताया गया है कि जिन ग्रामीणों को पुलिस पकडकर लाई थी। उसी ने पूर्व विधायक से आकर धरना न करने को कहा। जिसके बाद पूर्व विधायक घर चले गए। इस संबध में कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है उसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना