त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगातार चौथे दिन जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने रविवार को प्रारम्भ पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी प्रथम, द्वतीय व तृतीय को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगातार चौथे दिन जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने रविवार को प्रारम्भ पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी प्रथम, द्वतीय व तृतीय को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।




 इस दौरान मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष तरीक़े से सम्पन्न कराने के टिप्स मतदान कार्मिकों को बताए और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश प्रशिक्षुकों को दिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक कमरे में पहुँच कर मतदान कर्मियों को टिप्स देते हुए कहा प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की मुख्य अंग होता है। एक गुणवत्तापूर्ण लिया गया प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया को सरल बनाता है। उन्होंने प्रशिक्षण कर्मियों को खड़ा कर उनसे पीठासीन डायरी मतपत्र प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिए। उन्होंने कहा कि सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी पूर्वक चुनाव कराना होगा। किसी भी व्यक्ति का पार्टिया आतिथ्य स्वीकार नहीं करना है। सभी व्यक्तियों के साथ सम्मान व्यवहार करना होगा। किसी की जीत या हार से आपका कोई मतलब नहीं होना चाहिए। पूरी ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण ले और पारदर्शिता पूर्वक चुनाव संपन्न कराएं ।ऐसा कार्य करें जिससे लोगों में विश्वास पैदा हो। पंचायत चुनाव बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। इसमें ईवीएम का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। बैलट पेपर के द्वारा चुनाव कराया जा रहा है यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। बैलेट पेपर को बहुत ही ध्यान पूर्वक देखना होगा। छोटी से छोटी बात को क्लियर किया जाए। मन में शंका का भाव न रहे पूरी दृढ़ता ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण लिया जाए और प्रशिक्षण के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का भी शत- प्रतिशत पालन किया जाए। 19 अप्रैल को मतदान 7 बजे से होना है। मतदान केंद्र पर सभी मतदान कर्मी 2 घंटे पूर्व से मतदान केंद्र में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें। उसमें मतदान प्रारंभ होने से पहले अपनी सामग्री तथा मतदाता मतदाता सूची का मिलान अवश्य कर लें। उसका सुधार समय रहते किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को कोविड-19 का शत-प्रतिशत पालन किए जाने का निर्देश दिए। कहा कि मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग अवश्य करें और लोगों को भी प्रेरित करना होगा। कोई भी मतदान कर्मी बिना मास्क के नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रशिक्षण के उपरान्त सभी मतदान कार्मिकों से दिये गये प्रशिक्षण के सम्बन्ध में खड़े कराकर किये प्रश्न उत्तर। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में 17 तथा द्वितीय पाली में 21 लोग अनुपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप निदेशक कृषि टी पी शाही, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम तथा मास्टर ट्रेनर्स साकेत विहारी शुक्ल ,आराधना सिंह,शिल्पा चौहान,शहनाज बानो,वंदना यादव,सर्वजीत सिंह,अरुण श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।.

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी ने विश्व मानसिक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आर्यावर्त बैंक का स्थापना दिवस समारोह सीतापुर शाखा सभागार में धूमधाम से मनाया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में घूम-घूम युवकों ने किया दिवारी नृत्य : बुदेलखंड के नृत्य की रही धूम, ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार