स्लग-सोमवती अमावस्या पर पति की दीघायु के लिए महिलाओं ने की पूजा अर्चना

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहाड़ी स्लग-सोमवती अमावस्या पर पति की दीघायु के लिए महिलाओं ने की पूजा अर्चना




,पीपल वृक्ष की पूजा कर 108 बार परिक्रमा कर कच्चा सूता वृक्ष में लपेटी एंकर-चित्रकूट जिले में सोमवार को सोमवती अमावस्या को महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा की। अहले सुबह महिलाएं पूजा सामग्री के साथ अपने घर के नजदीक पीपल वृक्ष के पास पहुंच गईं तथा पीपल वृक्ष की पूजा कर 108 बार परिक्रमा कर कच्चा सूता वृक्ष में लपेटी। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु व अपने परिवार के सुखमय जीवन की कामना की। पहाड़ी गांव निवासी सरस्वती कुशवाहा,शोभा कुशवाहा ने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन किया गया स्नान, ध्यान, जप और दान अनंत फलदायी होता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस अमावस्या का विशेष महत्व है। धर्म शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि पांडव पूरे जीवन तरसते रहे, लेकिन उनके संपूर्ण जीवन में सोमवती अमावस्या नहीं आई। उन्होंने कहा कि पीपल के वृक्ष के मूल में ब्रह्मा, त्वचा विष्णु, शाखा में शिव तथा सभी पत्तों में देवताओं का वास होता है।


 इसलिए पीपल वृक्ष की पूजा करने से सभी दुखों का नाश होता है तथा सभी सुख प्राप्त होते हैं। श्रावण माह में पड़े सोमवती अमावस्या को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह अमावस्या को लेकर महिलाओं में काफी उत्साहदिखा। सभी गांवों में महिलाओं ने श्रद्धा भाव से पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना की।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया