सिद्धपुर के आसपास जंगल मे धधक रही आग को बुझाने के लिए दमकल टीम और पुलिस तो पहुंची लेकिन डिएफओ को सूचना देने के बाद भी वन विभाग का एक वाचर तक नहीं पहुंचा |

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सिद्धपुर के आसपास जंगल मे धधक रही आग को बुझाने के लिए दमकल टीम और पुलिस तो पहुंची लेकिन डिएफओ को सूचना देने के बाद भी वन विभाग का एक वाचर तक नहीं पहुंचा | 


ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष है और बुन्देली सेना ने डीएफओ की हीलाहवाली की कड़े शब्दों में निंदा की है। बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पहाड़ में लगी आग गांव तक न पहुंचे इसके लिए डीएफओ से टीम भेजने का अनुरोध किया गया था । ग्रामीण भी टीम का सहयोग करने को तत्पर थे, पहले डीएफओ ने कहा वह खुद मौके में पहुंच रहे हैं, फिर उन्होंने कहा टीम भेज रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा जरूरी मीटिंग में जाना है, ग्रामीणों से कहिए जंगल और गांव के बीच मे सफाई कर दें। 


प्रभागीय वनाधिकारी की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में रोष है। वहीं पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर गई। कालका माता मंदिर के आसपास फायर कर्मियों ने आग बुझाई। फायर टीम ने भी वन विभाग को सूचित किया लेकिन कोई झांकने नहीं आया । अगर आग बढी तो गांव की हरिजन बस्ती तक पहुंच आया । अगर आग बढी तो गांव की हरिजन बस्ती तक पहुंच सकती है | आग बुझाने में फायर कर्मी विन्देश्वरी त्रिपाठी, नारायण सिंह और होमगार्ड रमेश कुमार के अलावा अतुल सिंह, ददुल्ला और ग्रामीणों की मौजूदगी रही। ।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया