सिंचाई विभाग द्वारा रामघाट में चलाए जा रहे मंदाकिनी नदी सफाई कार्य का बुन्देली सेना जिलाध्यक्ष ने अवलोकन किया।

डि लाईट न्यूज़ गरीब की आवाज में यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खास रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट सिंचाई विभाग द्वारा रामघाट में चलाए जा रहे मंदाकिनी नदी सफाई कार्य का बुन्देली सेना जिलाध्यक्ष ने अवलोकन किया। साथ ही अधिशाषी अभियंता से सीढ़ियों की विधिवत सफाई कराए जाने का अनुरोध किया | इसके अलावा नदी में गिर रहे नालों को रोकने के लिए भी नगर पालिका और जल निगम के साथ मिलकर समाधान किए जाने की अपील की बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग लगभग 20 मजदूरों से रामघाट के आसपास नदी सफाई अभियान चलाए है। शनिवार को मौके पर पहुंचकर नदी सफाई का अवलोकन किया। 


मौके पर मौजूद जेई देवपाल से वार्ता हुई साथ ही दूरभाष पर अधिशाषी अभियंता आशुतोष कुमार से भी सीढ़ियों की विधिवत सफाई कराने का अनुरोध किया गया। अजीत सिंह ने बताया कि रामघाट से लेकर बूड़े हनुमानजी मंदिर तक सीढ़ियों में सर्वाधिक गंदगी और काई है । सीढ़ियों की काई से दुर्घटनाओं का भी बड़ा खतरा है, आए दिन लोग सीढ़ियों में फिसलकर गिरते रहते हैं । पन्नालाल घाट की सीढ़ियों में तो घुटनों मलबा है । अधिशाषी अभियंता ने सीढ़ियों की गंदगी और काई पूरी तरह साफ कराने का आश्वासन दिया है | इसके अलावा लोगों से भी अपील की गई है कि मंदाकिनी को साफ स्वच्छ रखने में मददगार बनें।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी