एसपी अंकित मित्तल ने पुलिस कार्यालय में रिकार्ड कीपर शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जन सूचना सेल का वार्षिक निरीक्षण किया।
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट एसपी अंकित मित्तल ने पुलिस कार्यालय में रिकार्ड कीपर शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जन सूचना सेल का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुरानी हिन्दी आदेश पुस्तिकाओं को जिला अभिलेखागार में रखने, स्टेशनरी की खरीददारी के सम्बन्ध में मांग पत्र के निर्देश दिए। आरके लिपिक से पूछा कि किन इकाइयों में जीडी चलती है। जिनका अवलोकन किया। जीडी एतराज के सम्बन्ध में जानकारी की। पिछले एक वर्ष के जीडी एतराज रजिस्टर को थाना एवं इकाइयों से कार्यवाही के बाद वापस मंगवाने के निर्देश दिये गये है। इंडेक्स रजिस्टर को देखा। गैरहाजिरी से सम्बन्धित फाइलों पर निर्देशित किया कि जो कर्मचारी अधिक समय से गैरहाजिर है उनके निलम्बन की कार्यवाही कराई जाए। चरित्र सत्यापन से सम्बन्धित रजिस्टर, गोश्वारा को प्रारूपानुसार बनवाने, डाक से प्राप्त चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी की। लम्बित चरित्र सत्यापन को समय सीमा के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश दिए। गार्द फाइल में शासन, पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक से सम्बन्धित परिपत्रों का
अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से सम्बन्धित प्राप्त होने वाले आदेशों-निर्देशों की प्रति महिला सेल को अवश्य दें। प्रधान लिपिक को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड शाखा में नियुक्त कर्मियों को कार्य आवंटन किया जाए। विशेष जांच प्रकोष्ठ के निरीक्षण के दौरान पिछले निरीक्षणों की अनुपालन आख्या देखी। कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति से सम्बन्धित पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता धनराशि को दिलाने के लिए समय से रिपोर्ट अग्रसारित करें। जनसूचना सेल के निरीक्षण में फाइलों के सही प्रकार से रखरखाव, आवेदकों के द्वारा मांगी गयी जनसूचना का समय से निस्तारित के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय, आलोक कुमार सिंह प्रभारी प्रधान लिपिक शाखा, कमलेश राव स्टेनो पुलिस अधीक्षक, दिनेश कुमार सिंह पीआरओ आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment