क्षेत्र के अमरेहा गांव के सामने मुंबई रेल मार्ग पर एक रोडवेज कर्मी ने ट्रेन के आगे कूद जान दे दी।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज प्रयागराज घूरपुर क्षेत्र के अमरेहा गांव के सामने मुंबई रेल मार्ग पर एक रोडवेज कर्मी ने ट्रेन के आगे कूद जान दे दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चित्रकूट जनपद के राजापुर कर्वी निवासी विजय बहादुर सोनकर 55 प्रयागराज रोडवेज बस का चालक है। वह परिवार सहित घूरपुर कस्बा में किराए पर कमरा लेकर रहता था । स्वास्थ्य अच्छा नहीं होने पर दो दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर पर आए था । परिजन बताते है कि मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह चाय नाश्ता कर पैदल ही घूरपुर बाजार की
ओर चल दिए और कुछ ही देर में सूचना मिली की उसका शव अमरेहा गांव के सामने मुंबई रेल मार्ग पर क्षत बिक्षत पड़ा है। घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विजय बहादुर के एक बेटा संगम व एक बेटी सहित पत्नी निर्मल का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। आत्महया का कारण परिजन नहीं बता रहे थे।


Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया